फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वेस्ट टू वंडर पार्क में मस्ती के साथ सीखेंगे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क में नगर निगम वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार करेगा। पार्क में बच्चे मस्ती के साथ खराब चीजों से कुछ बनाने की प्रेरणा भी लेंगे। इस परियोजना में वेस्ट चीजों से दुनिया के सात अजूबों को बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्क में झूलों सहित अलग-अलग तरह की फन एक्टिविटी भी होंगी। परियोजना पर लगभग 28 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। निगम ने योजना तैयार कर मुख्यमंत्री के पास भेजा है, यहां से हरी झंडी मिलते ही वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। निगम ने निजी एजेंसी की मदद से पार्क बनाने की योजना तैयार की है।

नगर निगम की ओर से बनाया जाने वाला यह पार्क दिल्ली में वेस्ट टू वंडर पार्क पार्क की थीम पर बनाया जाएगा। इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों का दीदार किया जा सकेगा। रात के समय यह सात अजूबे लाइटिंग में चमकेंगे। इस पार्क में सात अजूबों को घरों में वेस्ट हो चुके सामान से बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्क में अलग से फूड जोन और म्यूजियम भी होगा। यह भी वेस्ट से बनाया जाएगा। इस पार्क में बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा साइंस आधारित चीजों से भी बच्चों को सीखने को मिलेगा। थीम पार्क में बच्चे मस्ती के साथ-साथ साइंस भी सीख सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा पार्क में प्रकृति से जोड़ने के लिए सघन वन का निर्माण भी किया जाएगा। पार्क में गुफाएं बनाई जाएंगी, जिसमें बच्चे खेल सकेंगे। इस प्रस्ताव को सीएम के पास भेज दिया गया है। यहां से हरी झंडी मिलते ही नगर निगम इसपर कार्य शुरू कर देगा। योजना बनाने से पूर्व निगम के अधिकारियों ने एजेंसी के साथ दिल्ली में बने वेस्ट टू वंडर पार्क का भी दौरा किया है।
विज्ञापन

-
हरियाणा अर्बन बॉडी के सुझाव पर बन रहा पार्क

कुछ दिनों पहले हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी के उच्च अधिकारियों ने शहर का दौरा किया था। अधिकारियों के दल ने कहा था कि नगर निगम कुछ ऐसा प्रोजेक्ट लेकर आए जिससे शहर का विकास तो हो साथ में लोगों और नगर निगम का फायदा हो। इस धारणा को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने प्राइवेट एजेंसी हायर कर वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने के लिए पहले खोरी की खाली जमीन को चिह्नित किया था। बाद में इसे निरस्त कर सेक्टर 31 के टाउन पार्क में बनाने का निर्णय ले लिया गया है। एक निजी एजेंसी ने पूरी योजना तैयार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें