फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लग्जरी कार के लिए नाम पर प्रॉपर्टी डीलर को दिया सीज बैंक खाते का चेक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। प्रापर्टी डीलर को लग्जरी कार बेचने के नाम पर सीज बैंक का 20 लाख रुपये का चेक देने का मामला सामने आया है। आरोपी दंपती ने डीलर से 40 लाख रुपये में पुरानी फॉरर्च्यूनर कार का सौदा तय किया था। सीज खाते का चेक बाउंस होने के बाद आरोपी न तो पैसे वापस कर रहा है और न ही कार दे रहा है। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन






भीकम कॉलोनी निवासी रेणुबाला चौधरी ने बताया कि उनके पति सचिन कुमार चौधरी प्रापर्टी डीलिंग करते हैं। उनको एक गाड़ी की जरूरत थी। उनके जानकार कुलदीप सिंह ने अश्विन शर्मा और उनकी पत्नी दिव्या शर्मा से मिलवाया था। दोनों गाड़ी को खरीदने बेचने काम करते हैं। दंपती ने उन्हें आठ महीने पुरानी फॉरर्च्यूनर कार के बारे में बताया। इसका सौदा 40 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़ित ने दंपती को 40 लाख रुपये का भुगतान कर दिया और गाड़ी ले ली। दंपती ने गाड़ी की एनओसी व कागज ट्रांसफर नहीं करवाए। दंपती ने गाड़ी के कागजातों में कमी बताकर उसे वापस ले लिया। आरोपियों ने उसे को 20 लाख रुपये का चेक दे दिया। पीड़ित ने जब चेक को बैंक में जमा कराया तो वह चेक बाउंस हो गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि दंपती के ऊपर धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं, इसकी वजह से खाता सीज हो गया है। आरोपी पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें