फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बेटे ने किया पिता और गुरु मदन का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर संभल चौराहे के पास स्थित ओवरब्रिज पर रोडवेज बस और इनोवा कार की आमने-सामने की टक्कर में मारे गए फरीदाबाद निवासी राजकुमार और गुरु मदन का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार देर रात दोनों के शव को बल्लभगढ़ निवास स्थान पर लाया गया। जबकि राजकुमार के बड़े बेटे भुवन व ड्राइवर पवन को उपचार के लिए सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में रेफर करवाकर भर्ती करवाया गया। छोटे बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ से बुधवार को इनोवा से पांच लोग बरेली (यूपी) के एक वैद्य से इलाज करवाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया था। बल्लभगढ़ सिही गेट रोड स्थित एमवीएन एथेंस के आरडब्ल्यूए प्रधान राज धनखड़ ने बताया कि राजकुमार सोसाइटी के ए ब्लॉक के मकान नंबर 402 में रहते थे। उनका बड़ा बेटा सिर में चोट लगने से अभी भी बेहोश है। पवन की कमर और पैर में फ्रैक्चर है। पीयूष (राजकुमार के साले का बेटा) को भी चोट आई थी लेकिन उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। राजकुमार के छोटे बेटे जोकि 12वीं कक्षा का छात्र है ने अंतिम संस्कार किया गया। गुरु मदन के शव को भी सोसाइटी में ही लेकर आए थे क्योंकि उनकी देखरेख एवं पालन पोषण राज कुमार के परिवार वालों के द्वारा ही किया जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों का अंतिम संस्कार कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले राजकुमार के छोटे बेटे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें