फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाने के लिए प्लेट नहीं देने पर वेटर की हत्या, थाना ओल्ड पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अग्रवाल धर्मशाला में शादी के दौरान मुफ्त का खाना खाने के लिए दो युवकों ने एक वेटर की हत्या कर दी। आरोपियों को खाली प्लेट नहीं मिल रही थी। इसको लेकर उनकी वेटर से बहस हुई थी। घटना के करीब छह घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान शास्त्री कॉलोनी निवासी गौरव और ओल्ड फरीदाबाद निवासी सोनू उर्फ पोला के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि बुधवार को ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि धर्मशाला में वेटर राम सुभग्य प्रसाद (60) की किसी ने लोहे की पत्ती से छाती, ठोड़ी और गले पर चोट मारकर हत्या कर दी। जांच में पता लगा कि वह टेंट ठेकेदार सिद्धार्थ के पास वेटर का काम करता था।
विज्ञापन

इसके बाद ठेकेदार की शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 और थाना ओल्ड के प्रबंधक दिनेश की टीम ने मामले का खुलासा करते हुए मात्र 6 घंटे में आरोपी गौरव व सोनू उर्फ पोला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने धर्मशाला में खाना खाया। एक और प्लेट लेने के लिए वह वेटर सुभग्य के पास गए। प्लेट नहीं मिलने पर उसकी चादर ले जाने लगे। सुभग्य ने जब विरोध किया तो गुस्से में आकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपी नशा करने के बाद शादी, पार्टियों में घुस कर खाना खाने के आदी हैं। वह पहले भी चोरी की वारदातों में जेल जा चुके हैं। उनको रिमांड पर लेकर लोहे की पत्ती एवं कपड़े बरामद किए जाएंगे।
सीसीटीवी बनी आरोपियों की गिरफ्तारी का आधार
ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए धर्मशाला के सामने बनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे सबसे अहम साबित हुए। आरोपियों की पहचान कैमरों की फुटेज में हो गई थी। इसके बाद अलग अलग कैमरे की फुटेज में उनके भागने के रास्ते का भी पता लग गया। इसके आधार पर ही आरोपियों को इतनी जल्दी पकड़ा जा सका है। उन्होंने अपील की है कि लोग सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। ये अपराधियों को जेल तक पहुंचाने में अहम रोल निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें