फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकीय ढंग से अपने घर पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटकीय ढंग से अपने घर पहुंची युवती
विज्ञापन

बल्लभगढ़। छांयसा गांव से सोमवार रात गायब हुई अमर सिंह की 23 वर्षीय पुत्री शिवानी नाटकीय तरीके से बुधवार तड़के घर लौट आई। युवती को देखकर उसके परिवार में छाया मातम खुशी में बदल गया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत छांयसा पुलिस को दी। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कर दिया। यहां युवती ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया कि वह परिजनों से कहासुनी होने के कारण घर से चली गई थी। रात भर वह बल्लभगढ़ में रही। इस दौरान उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो घर लौट आई। वह एक कॉपरेटिव बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करती है।
छांयसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात अमर सिंह की 23 वर्षीय पुत्री शिवानी के गायब होने की सूचना मिली थी। मंगलवार सुबह परिजनों की सूचना पर युवती की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी। मोहना स्थित यमुना पर बने पीपा पुल पर उसकी चुन्नी व चप्पल मिली थी। वहीं सल्फास की एक खाली डिब्बी भी मिली थी। इससे आशंका जताई जा रही थी कि युवती ने यमुना में छलांग लगा दी है। वह काफी दिनों से टीबी की बीमारी से पीड़ित है। इस कारण बीते कुछ दिनों से तनाव में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय गोताखोर व दमकल विभाग के मदद से युवती को पूरे दिन यमुना के पानी में तलाश किया। बुधवार सुबह पुलिस व एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर युवती की तलाश शुरू की थी। इस दौरान युवती नाटकीय तरीके से परिजन के साथ थाने में पहुंच गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। छांयसा पुलिस ने युवती से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वह परिजन से कहासुनी होने के बाद गुस्से में घर छोड़ कर चली गई थी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने युवती के बयान के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें