फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होटल में फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से प्रेमी के साथ ठहरी थी, युवक के होटल से जाने के बाद हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित होटल में शनिवार सुबह युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी अदिति के रूप में हुई है। वह तीन दिन से प्रेमी हेमंत शर्मा के साथ होटल में ठहरी हुई थी।
शुक्रवार रात हेमंत के होटल से जाने के बाद शनिवार सुबह युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे होटल के कर्मचारी कमरा खाली कराने पहुंचे थे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-11 पुलिस चौकी की टीम ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर अदिति का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले घर से आई थी फरीदाबाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अदिति तीन दिन पहले घर में किसी को बताए बिना फरीदाबाद आई थी। यहां वह हेमंत शर्मा के साथ होटल में रह रही थी। हेमंत मूलरूप से आगरा का निवासी है और काफी समय से फरीदाबाद में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एसीपी रवि कुंडिया ने बताया कि अभी तक युवती के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें