फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव सोतई में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर कुल्हाड़ी, फरसा और तलवार से हमला करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी संदीप निवासी गांव सोतई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला करने की योजना बनाई थी। मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, ओमप्रकाश ने बताया कि चार अक्तूबर की सुबह गांव की हरिजन चौपाल के पास नाई की दुकान के नजदीक पुष्पेंद्र, बहादुर, प्रदीप, कपिल, श्यामू और केतन उसके भतीजे नवीन पर हमला कर रहे थे। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में कुल्हाड़ी, फरसा और तलवार थीं। हमले में नवीन को काफी चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें