फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार में दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद युवती ने वापस ली शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे पर लगाया था आरोप
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने शिकायत मिलने से किया इनकार


संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे पर कार में दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। यह मामला मंगलवार को राजनीतिक गलियारों और इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि, शहर थाना बल्लभगढ़ प्रभारी ने थाने में इस संबंध में कोई शिकायत मिलने से इन्कार किया है।
युवती ने शहर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने यह भी दावा किया था कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार मंडल अध्यक्ष की थी। शिकायत सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच रातभर बातचीत हुई। मंगलवार दोपहर युवती शिकायत वापस लेने के लिए राजी हो गई। उसने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद यह मामला राजनीतिक चर्चाओं में और अधिक गर्मा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना बल्लभगढ़ थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मिली है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही शिकायत पर थाने की मुहर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवती की ओर से थाने में इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने इसे अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई मामला नहीं है और पुलिस के पास भी कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें