फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांव साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच जाने वाली सड़क जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
25 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर बने हुए हैं गड्ढे, लोगों को आवागमन करने में होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच तक जाने वाली सड़क जर्जर होने की वजह से लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। यह मार्ग बल्लभगढ़ और पलवल क्षेत्र के करीब 25 गांवों को आपस में जोड़ता है। सड़क के जर्जर होने से रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने की वजह से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिसके चलते दुपहिया वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसको लेकर कई बार गांव के लोगों ने लोक निर्माण विभाग को शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य सड़क की चौड़ाई पांच मीटर होती है, जबकि मॉडल रोड सात मीटर चौड़ी बनाई जाती है। मॉडल रोड बनाने के लिए इसका एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने और टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों से बात



सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। - अवतार सिंह सारंग


बारिश के दिनों में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। हालत खराब होने से काफी संभलकर निकलना पड़ता है।- राहुल


यह सड़क करीब 25 गांवों को जोड़ती है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण इस रास्ते से आवागमन करते हैं। - रामबीर




मार्ग पर न तो पर्याप्त यातायात संकेतक हैं और न ही सुरक्षा के इंतजाम। रात में सफर मुश्किल हो जाता है। - ओम सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें