फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अगवा करने के प्रयास का विरोध करने पर युवती पर बीयर की बोतल से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गले से सोने का लॉकेट छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दयालपुर गांव निवासी युवती को लिफ्ट देकर अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
आरोपी ने पीड़िता की गर्दन दबाकर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने सोने का लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दयालपुर निवासी कोमल ने बताया कि वह सेक्टर-64 स्थित तेजस अस्पताल में वह नर्स है। 10 अगस्त को ड्यूटी खत्म करने के बाद शाम करीब 6 बजे घर के लिए निकली थी। ऊंचा गांव चुंगी से वह ऑटो लेकर आईएमटी-चांदावली चौक पहुंची। करीब 6:45 पर वह आईएमटी चौक के पास बीकानेरवाला के सामने दूसरे ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की ईको कार वहां रुकी। चालक मोहना, छांयसा, अटाली और दयालपुर जाने वाली सवारियों को बुला रहा था। युवती के अनुसार बारिश और शाम का समय होने के कारण वह ईको में बैठ गई। बैठते ही उसने अपने बड़े भाई को लाइव लोकेशन भेज दी थी। दयालपुर पानी की टंकी के पास उसका छोटा भाई बादल मोटरसाइकिल लेकर उसका इंतजार कर रहा था। जब उसने चालक से पानी की टंकी के पास उतारने के लिए कहा तो चालक ने गाड़ी दयालपुर-तिगांव रोड की तरफ मोड़ दी और तेज गति से चलाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि विरोध करने पर चालक ने उसके सिर पर हरे रंग की बीयर की बोतल मारी, गर्दन दबाई और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब 10-15 मिनट तक उसे गाड़ी में घुमाने के बाद बुखारपुर-कौराली रोड पर गाड़ी धीमी होने का फायदा उठाकर युवती किसी तरह बाहर निकल गई। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की मदद से वह घर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें