फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरिफ ने वीर बनाकर दिया धोखा: युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी कर जबरन बनाए संबंध, दो बार कराया गर्भपात

Mon, 22 Jun 2026 10:10 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

एक युवती ने युवक आरिफ पर धर्म और पहचान छिपाकर शादी, जबरन संबंध व मारपीट का आरोप लगाया है। युवक पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
शादी के बाद पता चला पहले से शादीशुदा है आरिफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती ने युवक पर धर्म और पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने, शादी करने, जबरन संबंध बनाने व बाद में मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक ने अपना नाम वीर बताकर उससे संबंध बनाए और वर्ष 2019 में शादी की, लेकिन बाद में पता चला कि उसका असली नाम आरिफ है और वह पहले से शादीशुदा होने के साथ तीन बच्चों का पिता भी है।

विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में 11वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। करीब एक वर्ष तक जान-पहचान रहने के बाद युवक उसे दिल्ली की साकेत कोर्ट ले गया, जहां शादी कर ली गई। युवती का आरोप है कि शादी के बाद जब वह उसके घर पहुंची तो उसे युवक की वास्तविक पहचान और उसके पहले से विवाहित होने की जानकारी मिली।

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे कई वर्षों तक अपने पास रखा और उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए। वर्ष 2022 में वह आरोपी से अलग हो गई। इसके बाद वर्ष 2023 में उसने बल्लभगढ़ महिला थाने में शिकायत दी, जिस पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 10 अगस्त को निर्धारित है।

युवती का आरोप है कि जमानत पर रिहा होने के बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा। उसने धमकियां देने, जबरन संबंध बनाने और दो बार गर्भपात कराने के भी आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार 18 जून को आरोपी उसकी कार लेकर चला गया। 
विज्ञापन

जब वह वाहन वापस लेने उसके घर पहुंची तो आरोपी आरिफ, उसके भाई इमरान और फरहान खान ने उसके साथ मारपीट की। युवती ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। आदर्श नगर थाना के सब-इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें