एमआरएसए, केआर मंगलम और जावी सिटी की शानदार जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मानव रचना यूथ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में एमआरएसए, केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल और जावी सिटी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल की झड़ी लगा दी।
अंडर-6 आयु वर्ग में एमआरएसए ने एमआरआईएस-21सी को 9-1 से हराया। वेदांत ने चार, आदिश गर्ग ने तीन और नौमी नागर ने दो गोल किए। अंडर-8 में केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल ने एमआरएसए स्टार्स को 5-2 से मात दी। जियान और समर्थ ने दो-दो, जबकि रेयांश ने एक गोल किया।
अंडर-10 में एटमैक्स अकादमी ने नवारंभ अकादमी को 8-0 से हराया। तेजस ने चार और आनंदी परमार ने दो गोल किए। अंडर-12 में पदमालय फुटबॉल अकादमी ने एमआरआईएस चार्मवुड को 13-0 से शिकस्त दी। गौरांग ने चार, अयान और पीयूष ने तीन-तीन गोल किए।
अंडर-14 में जावी सिटी ने गोल किक सेक्टर-12 को 12-0 से हराया। अक्षत चांद ने पांच और क्रियांश अरोड़ा ने चार गोल किए। इसी वर्ग में नवारंभ स्पोर्ट्स अकादमी ने स्पोर्टिंग जावी क्लब को 13-0 से पराजित किया। राघव ने सर्वाधिक पांच गोल दागे।