फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाई की शादी से एक दिन पहले फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते मानसिक तनाव में था युवक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी मोड़ पर बुधवार रात 19 वर्षीय युवक का शव उसकी जूस की दुकान में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है, जो इसी क्षेत्र में जूस की दुकान चलाता था।
विज्ञापन

दुखद बात यह है कि बृहस्पतिवार को मृतक के बड़े भाई की शादी थी लेकिन खुशियों के घर में मातम पसर गया। पुलिस ने इस संबंध में 30 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने कन्हैया की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कन्हैया की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हालांकि, पुलिस की प्राथमिक जांच और घटनास्थल के आसपास लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कुछ और ही इशारा कर रही है। फुटेज में कन्हैया अकेला ही दुकान के अंदर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारी कमल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच में सामने आया कि कन्हैया ने कर्ज लेकर जूस की दुकान शुरू की थी और वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अगले दिन घर में बड़े भाई की शादी थी, जिसके लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। इसी आर्थिक संकट और मानसिक तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें