फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 25 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-उप तहसील गौंच्छी में तैनात आरोपी ने इंतकाल ठीक करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को गौंच्छी उप तहसील में तैनात हलका पटवारी जावेद को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत ब्यूरो के फरीदाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


फिरोजपुर कलां निवासी शिकायतकर्ता ने भतीजे कृष्ण के साथ कृषि भूमि का आपसी तबादला किया था। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल गलत दर्ज हो गया। इस त्रुटि को सुधारने के लिए शिकायतकर्ता ने 24 मार्च को तहसीलदार को आवेदन दिया, जिसे पटवारी जावेद को मार्क कर दिया गया। आरोप है कि पटवारी ने कार्य को जानबूझकर लटकाया और इंतकाल ठीक करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्यूरो की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और बुधवार को छापा मारा। शिकायतकर्ता ने आरोपी पटवारी को 25 हजार रुपये दिए। इसके बाद आरोपी को सतर्कता टीम की मौजूदगी का संदेह हो गया। आरोपी ने नकदी अपने निजी सहायक को थमा दी, जो पैसे लेकर मौके से भाग गया। टीम ने पटवारी जावेद को पकड़ लिया है। सहायक की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। ब्यूरो की टीम रिश्वत की राशि बरामद करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें