फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में महिला अधिकारी से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Mon, 22 Mar 2021 11:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-15 में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ कर दी। अधिकारी ने युवक की हरकत को समझते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिले में तैनात यह महिला अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपायुक्त के निर्देश पर विशेष ड्यूटी पर थीं। 

आरोपी युवक की पहचान तिगांव निवासी साहिल के रूप में हुई है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को गांव नरियाला में होली मिलन समारोह में शामिल होने आए थे। इसके अलावा उनका एक कार्यक्रम सेक्टर-15 में भी होना था। महिला अधिकारी की ड्यूटी उनके कार्यक्रम में लगी हुई थी। 
विज्ञापन


शाम को उपमुख्यमंत्री सेक्टर-15 में जजपा कार्यकर्ता के घर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। महिला अधिकारी को साधारण महिला समझ कर आरोपी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। अधिकारी ने तुरंत ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। कार्यक्रम खत्म हो जाने के बाद महिला अधिकारी ने युवक के खिलाफ थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें