होडल। थाना अंतर्गत क्षेत्र के गांव बोराका में 20 वर्षीय युवक ने अवैध हथियार से अपने खेतों पर बने कोठरे के बाहर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश करते हुए खेतों पर पहुंचे जहां दीवार के सहारे युवक का शव मिला। परिजन मृतक युवक इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया गांव बोराका निवासी अतर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसका 20 वर्षीय बेटा प्रदीप जो उसके कहने के बाहर है जो नशे का आदी भी है। बृहस्पतिवार को उसका बेटा पलवल गया हुआ जो सांय के समय घर वापस आ गया। जब वह घर पहुंचा तो प्रदीप उसे घर नहीं मिला। उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर फोन मिलाने के बाद तलाश शुरू की तो उसका शव खेतों पर बने कोठरे की दीवार से लगा हुआ मिला और उसके हाथ में देशी तमंचा था जिससे उसने गोली मारी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। संवाद