फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रेमिका के धोखे से आहत युवक ने नहर में कूदकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप को फोन कर रोते हुए कहा- इसने मेरे साथ अच्छा नहीं किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रेमिका के मोबाइल में किसी अन्य युवक से बातचीत की जानकारी मिलने और विश्वासघात से दुखी होकर 22 वर्षीय नकुल ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से दिल्ली के मीठापुर का रहने वाला नकुल फरीदाबाद के सेक्टर-21सी स्थित एक नामी सैलून में हेयर स्टाइलिस्ट के रूप में काम करता था।
परिजनों के मुताबिक, उसका पड़ोस में रहने वाली युवती से करीब सात साल से प्रेम संबंध चल रहा था। पल्ला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पिता की लिखित शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को नकुल और उसकी प्रेमिका साथ में फिल्म देखने गए थे। दिनभर दोनों साथ रहे लेकिन इसी दौरान नकुल ने युवती के मोबाइल में किसी दूसरे युवक के साथ की चैट देख ली थी। जब नकुल ने इस बारे में सवाल किया, तो युवती कोई जवाब नहीं दे सकी। सात साल के रिश्ते में धोखा मिलने का अहसास होने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद नकुल प्रेमिका को उसके घर छोड़कर खुद अपने घर जाने के बजाय सीधे मीठापुर के पास स्थित नहर पर पहुंचकर छलांग लगा दी।
विज्ञापन


पिता को कहा - मां, बहन और भाई का ध्यान रखना
नहर के किनारे पहुंचकर शाम करीब 7:30 बजे नकुल ने अपनी मां को फोन किया और रोते हुए कहा, मैं मरने जा रहा हूं, इसने मेरे साथ अच्छा नहीं किया, मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है, अब मुझे जीना नहीं है। इसके बाद उसने अपने पिता हरिशंकर को फोन किया और कहा कि मां, बहन और भाई का ध्यान रखना। परिजनों और दोस्तों को भी नकुल के फोन आए। पिता व परिजन उसे समझाते रहे और रुकने की गुहार लगाते रहे लेकिन करीब एक घंटे बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। फोन बंद होने के बाद घबराए परिजन और नकुल के दोस्त उसे नहर के आसपास तलाश करते रहे। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। इसी दौरान पल्ला पुलिस को स्थानीय लोगों से नहर में एक युवक का शव बहने की सूचना मिली। पुलिस ने रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच शव को बाहर निकलवाया। फोटो देखते ही परिजनों ने नकुल के रूप में उसकी पहचान की।
विज्ञापन


घटना के बाद से प्रेमिका व परिजन गायब
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से ही युवती और उसके परिजन घर से गायब हैं। युवती ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है, साथ ही नकुल के सोशल मीडिया अकाउंट से भी अपनी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि नकुल के पिता हरिशंकर ने युवती पर उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पल्ला थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें