फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर डर्टी पिक्चर: महिला ने भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट, ठगों ने ऐसे बनाया अपना शिकार; युवक ने कर दी पेमेंट

Sat, 21 Dec 2024 06:19 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक से लाखों की ठगी हुई है। आरोपी पीड़ित को न्यूड वीडियो अपलोड करने की धमकी दे रहे थे। 
 
विज्ञापन
युवक को ब्लैकमेल कर ठगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के जरिए न्यूड फोटो और वीडियो को अपलोड करके ब्लैकमेल करने के नाम पर एक युवक के साथ एक लाख 22 हजार रुपये की ठगी हुई हे। युवक की इंस्टाग्राम के जरिए लड़की से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सुभाष नगर सेक्टर 35 निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर की रात को इंस्टाग्राम पर एक युवती की रिक्वेस्ट आई थी। जिसको उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। कुछ समय तक तो उनकी युवती से चेट के जरिए बातचीत होती रही, लेकिन उसके बाद युवती ने वीडियो कॉल की। 

वीडियो कॉल के जरिए युवती अपने कपड़े उतारने लगी तो उन्होंने फोन काट दिया। लेकिन युवती ने उस कुछ मिनट की वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया। उस वीडियो को लेकर युवती ब्लैकमेल करने लगी।  इस दौरान युवती ने वीडियो में से कुछ फोटो दोस्तों के पास भी भेज दी और डरने लगी कि अगर पैसे नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर डाल देगी।

इसको लेकर उन्होंने ऑनलाइन कंप्लेंट की। कंप्लेंट के 2 दिन बाद उनके पास संजय अरोड़ा नाम के व्यक्ति का फोन आया। जिसने उनको पुलिस कर्मचारी बताया। वह पुलिसकर्मी उनकी मदद करने की बजाए उनको धमकाने लगा। कुछ समय के बाद उनके पास एक अन्य यूट्यूब के कर्मचारी हेमंत मल्होत्रा का फोन आया। 
विज्ञापन

जिसने उनसे दो वीडियो को डिलीट करने के लिए एक लाख 22 हजार 500 रुपये मांगे। उन्होंने वह पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। पूरे पैसे देने के बाद भी आरोपी उनको पुलिस की धमकी देने लगा। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें