Young man beaten to death, incident of Budhaina village, quarrel while drinking alcohol
फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के बुढ़ैना गांव में शनिवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह होटल से खाना लाने गया था। रास्ते में वह एक युवक के साथ शराब पीने बैठ गया। इस दौरान दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया। दूसरे युवक ने उसे इतना मारा की उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
राजीव ने बताया कि उसका भाई दिलीप (22) गांव के पास में ही मजदूरी करता था। शनिवार को घर पर खाना खत्म हो गया था। वह होटल में खाना खाने चला गया। होटल से दिलीप और एक अन्य युवक ने खाना पैक कराया। इसके बाद दोनों सड़क किनारे शराब पीने लगे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर दूसरे युवक ने उसे खूब पीटा और जेब में रखे पैसे निकाल लिए। आरोपी ने उसे इतना मारा कि वह बेसुध होकर सुबह तक सड़क किनारे पड़ा रहा। रविवार सुबह लोगों की नजर उस पर पड़ी लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें शनिवार रात 11:30 बजे एक युवक दिलीप को पीटता दिखाई दे रहा है।