फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक और दोस्तों को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगांव थाना क्षेत्र के गांव कोराली का मामला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिगांव थाना क्षेत्र के गांव कोराली में 22 जून को गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट के बाद स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 23 जून को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव बदरोला निवासी अवतार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जून को वह अपने दोस्तों साहिल, तनुज और संदीप के साथ गांव कोराली में एक मित्र के घर गया था। उनकी स्कॉर्पियो गली में खड़ी थी। इसी दौरान खेमी ठाकुर ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथी बच्चू, सचिन व बोबी उर्फ वीआईपी को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि चारों बदमाशों ने स्कॉर्पियो के आगे मोटरसाइकिल व पीछे कार खड़ी कर उनका रास्ता रोका। इसके बाद सचिन ने डंडे से अवतार के सिर पर वार किया। वहीं बोबी ने उसके दोस्त साहिल के साथ मारपीट की। बच्चू ने स्कॉर्पियो में डंडों से तोड़फोड़ करने के साथ अवतार पर भी हमला किया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह चारों युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 22 जून को झगड़े की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी, जहां क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो मिली। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ घटनास्थल का वीडियो व फोटो भी ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 23 जून को तिगांव थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें