फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवा अधिवक्ताओं को गवाही और बहस के बारे में मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा अधिवक्ताओं को गवाही और बहस के बारे में मिलेगी जानकारी युवा वकीलों के लिए लगाई जाएंगी कोचिंग क्लासेस : एलएन पाराशर
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एलएन पाराशर वकीलों को प्रोत्साहित करने के लिए बार रूम में पांच जुलाई से दूसरी बार कोचिंग क्लासेस शुरू करवाएंगे। इसे लेकर तैयारी चल रही हैं।
एडवोकेट पाराशर ने बताया कि कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक शाम तीन से चार बजे तक चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन कक्षाओं में मुख्य रूप से आईएलआर के पूर्व प्रोफेसर मोहम्मद जफर, पूर्व विंग कमांडर एडवोकेट सत्येंद्र दुग्गल के साथ रिटायर जज समेत सीनियर अधिवक्ता युवा वकीलों को कोर्ट में पेश होने से लेकर गवाही एवं बहस के बारे में बताएंगे। एलएन पाराशर ने बताया कि कोचिंग क्लासेस में आवश्यकता पड़ने पर पुस्तक एवं पाठ्यक्रम सामग्री मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा की युवा वकीलों को आने वाले समय में कठिनाई का सामना ना करना पड़े और कोर्ट में दृढ़ता-निडरता के साथ अपना पक्ष रख सकें, इसलिए उनको अभी से तैयार किया जा रहा है। पराशर ने बताया कोचिंग में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा के बारे में भी बताया जाएगा। उन्होंने युवा वकीलों से निवेदन किया है कि कक्षाओं का पूरा फायदा उठाएं और इस योजना का हिस्सा बने। बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला व सेक्रेटरी ओम दत्त शर्मा समेत अन्य ने इस कदम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें