फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 अक्तूबर तक आईटीआई में आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए कल आवेदन का अंतिम दिन है। दाखिले के लिए रविवार तक आवेदन जारी रहेंगे। आवेदन की प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू हुई थी। अब तक तीन बार आवेदन की तारीख बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन

कुल सीटों के मुकाबले जिले में आवेदन इस बार काफी ज्यादा मिले हैं। जिले की सात आईटीआई में कुल 1828 सीटें हैं। इन सीटों के लिए 6845 आवेदन मिले हैं। वहीं, एनआईटी स्थित आईटीआई में अब तक सबसे अधिक तीन हजार आवेदन मिले हैं। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची होगी।
काउंसलिंग पोर्टल पर छात्रों को ट्रेड व आईटीआई में दाखिला मिलेगा। आईटीआई की ओर से मेरिट सूची व सीट अलॉटमेंट संबंधित जानकारी समय-समय पर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। एनआईटी-5 स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार ने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन का दौर चार अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसके बाद विभाग की ओर से सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी। आवेदन से वंचित युवाओं को इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें