फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी से लापता व्यापारी दिल्ली के करोलबाग से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। करीब एक सप्ताह पहले एनआईटी क्षेत्र से लापता हुए बैग व्यापारी को पुलिस की मिसिंग सेल ने शुक्रवार को सकुशल बरामद कर लिया। वह दिल्ली के करोलबाग स्थित एक होटल में रह रहे थे।
विज्ञापन

एनआईटी के रहने वाले व्यापारी साहिल अरोड़ा की स्कूल बैग की दुकान है। लॉकडाउन में काम बंद होने की वजह से वह मानसिक दबाव में थे। उन पर कर्ज भी था। इस कारण वह बीते सप्ताह बिना किसी को बताए अपने घर से निकल गए। उनकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मिसिंग सेल को सौंप दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए मिसिंग सेल ने साहिल का मोबाइल नंबर ट्रेसिंग पर लगवा दिया।
शुक्रवार को सेल को दिल्ली के करोलबाग क्षेत्र में साहिल के मौजूद होने की सूचना मिली थी। एएसआई सुंदर और हेड कांस्टेबल चांद साहिल को ढूंढ़ने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचकर करोल बाग के विभिन्न होटलों में साहिल की तलाश की गई। करीब दर्जन भर होटलों में पूछताछ के बाद साहिल को ढूंढ़ निकाला गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस कीी मदद से साहिल को उनके परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें