संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-20 स्थित एक निजी अस्पताल में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आयोजित सामूहिक सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर अजय भारद्वाज ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।