फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित दशहरा मैदान पर सोमवार को अकेडमिक अवेंजर्स और जीनियस गैंग के बीच खेले गए मुकाबले में अकेडमिक अवेंजर्स ने 86 रनों से जीत दर्ज की। 20 ओवर के मुकाबले में अकेडमिक अवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गौरव ठाकुर ने 29 गेंद में 72, सक्षम शर्मा ने 22 गेंद में 41 जबकि मानस ने 18 गेंद में 22 रनों की पारी खेली। जीनियस गैंग की ओर से आर्यन, लकी, शौर्य और रियांश ने दो-दो जबकि देव ने एक विकेट अपने नाम किया। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीनियस गैंग 13.4 ओवर में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और टीम को 86 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम की ओर से लकी ने 33 गेंद में 44, प्रियांश ने 13 गेंद में 19 और आर्यन ने 11 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया। अकेडमिक अवेंजर्स की ओर से एकलव्य ने पांच, गौरव ने तीन और सक्षम ने दो विकेट अपने नाम किए। गौरव को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। संवाद