फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रविवार को यमुना का जलस्तर घटा लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
वापस घरों की ओर जाने लगे लोग, फसल खराब होने से चिंतित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीते दो दिनों से यमुना के जलस्तर में आई कमी के चलते जिले के शिव एन्क्लेव पार्ट 3 के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों से निकलकर अब अपने घर की ओर रुख करने लगे हैं। निवासियों ने बताया कि रविवार को पानी का जलस्तर घटने के बाद उनके डूबे हुए घर दोबारा से नजर आने लगे हैं। पानी लगभग पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी विकास ने बताया कि रविवार का दिन शिव एन्क्लेव पार्ट 3 के निवासियों के लिए बेहद राहत भरा रहा। पिछले तीन दिनों तक जलस्तर बढ़ने के बाद सभी घर डूबे हुए थे। अब स्थिति के देखते हुए लग रहा है कि सबकुछ जल्द ही सामान्य हो जाएगा। हालांकि किसान उनकी फसलें खराब हो जाने से बेहद चिंतित हैं। गौरतलब है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 52 हजार क्यूसेक पहुंच गया था। इसके बाद शनिवार को शहर में बारिश के बावजूद 12 हजार घटकर यह 40 हजार पर आ गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें