फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई एक्सरे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में एक्सरे की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल में हर रोज 30 से 40 मरीजों के एक्सरे होते हैं। पहले एक्सरे नहीं होने की वजह से मरीजों को बीके अस्पताल और एम्स शाखा बल्लभगढ़ रेफर किया जाता था।
विज्ञापन

श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमन ने बताया कि उनके अस्पताल में खून की जांच के बाद अब एक्सरे की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। उनके अस्पताल में हर रोज करीब 40 मरीज एक्सरे करवाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओर से मरीज को एक्सरे करवाने के लिए कहा जाता था लेकिन सुविधा नहीं होने की वजह से मरीज निजी व बीके अस्पताल व एम्स शाखा बल्लभगढ़ में जाकर करवाते थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें