फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय दंगल के लिए पहलवानों के ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
22 से 24 अक्तूबर तक पलवल में मुकाबला, हरियाणा केसरी और हरियाणा कुमार के खिताब के लिए उतरेंगे पहलवान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा केसरी और हरियाणा कुमार बनने का सपना देख रहे जिले के पहलवानों के लिए शनिवार को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। हरियाणा खेल विभाग की ओर से सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा केसरी कुमार दंगल-2026 के लिए जिला स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम चुनी जाएगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 24 अक्तूबर तक पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित होगी। जिला स्तर पर चयनित होने वाले पहलवानों को प्रदेश के अन्य जिलों के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


पुरुष और महिला दोनों वर्गों में होंगे मुकाबले

दंगल में पुरुष वर्ग के लिए फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन कुश्ती के मुकाबले होंगे, जबकि महिला पहलवान फ्रीस्टाइल वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। सीनियर वर्ग में विभिन्न भार श्रेणियों के मुकाबलों के साथ हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार और मिट्टी दंगल के खिताब के लिए भी जोर आजमाइश होगी।
विज्ञापन


डेढ़ लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता में हरियाणा केसरी के पुरुष और महिला वर्ग के स्वर्ण पदक विजेताओं को 1.51 लाख रुपये और पारंपरिक गदा दी जाएगी। हरियाणा कुमार वर्ग के विजेताओं को एक लाख रुपये और गदा मिलेगी। मिट्टी दंगल के विजेता को भी 1.51 लाख रुपये और गदा से सम्मानित किया जाएगा। अन्य पदक विजेताओं के लिए भी नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें