फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में श्रमिकों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में काम करने वाले हजारों श्रमिकों के लिए राहत भरी पहल शुरू होने जा रही है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 40 वर्ष से अधिक आयु के बीमाकृत श्रमिकों के लिए निःशुल्क निवारक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम गुरुवार से शुरू होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे।
विज्ञापन


शहर के उद्योगों में काम करने वाले अधिकांश श्रमिक लंबी ड्यूटी और सीमित आय के चलते नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। इसका नतीजा यह होता है कि शुगर, हृदय रोग या थायराइड जैसी बीमारियों का पता देर से चलता है और इलाज महंगा व जटिल हो जाता है। नई पहल इसी समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में उठाया गया कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें