फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित क्रिकेट मैदान पर फायर हंक्स ने गेम चेंजर के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। गेम चेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फायर हंक्स ने चार विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवर में 179 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। फायर के लिए कार्तिक ने नाबाद 82 रन बनाए। कार्तिक को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। संवाद