फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना जारी

विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे नेहरू कॉलोनी के निवासी । स्रोत: कॉलोनी वासी ।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी में आगे की कार्रवाई रोकने की उठाई मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना बुधवार को लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। नगर निगम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर प्रशासन से आगे की कार्रवाई पर रोक लगाने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग दोहराई।

धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि कार्रवाई के बाद कई परिवार असमंजस और परेशानी की स्थिति में हैं। उनका आरोप है कि अब भी लोगों में अपने घरों और भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से वार्ता कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन


धरने के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। वहीं नेहरू कॉलोनी में आगे की कार्रवाई को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है जिससे क्षेत्र के लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें