फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
5-6 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन


फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना एरिया के सेक्टर-81 में पुरी हाई स्ट्रीट में स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज करने को लेकर विवाद हो गया। 5-6 युवकों ने मिलकर स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की ये वीडियो वायरल हो रही है। मामले में अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बीपीटीपी थाने की पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

मारपीट की यह वारदात शनिवार 24 मई की शाम की बताई गई है। स्पा सेंटर चलाने वाली महिला ने बताया कि वह सेक्टर-81 स्थित पुरी हाई स्ट्रीट में पिछले ढाई साल से स्पा सेंटर चला रही हैं। शनिवार शाम लगभग 3 बजे तिगांव एरिया के रहने वाले दो युवक सेंटर में मसाज कराने आए। काउंटर पर दोनों ने बात की तो एक युवक काफी नशे में था। वो युवती से अभद्र भाषा में बात करने लगा। इसे लेकर विरोध जताया तो बहस शुरू हो गई। जिस पर स्टॉफ ने मिलकर उन्हें सेंटर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद आरोपी गाली देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बदतमीजी करने व गाली देने से मना करने पर आरोपी ने कॉल कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। वे फिर इकट्ठे होकर आए। वायरल वीडियो में स्पा सेंटर की एक कर्मचारी युवती भी युवक की ओर बढ़ते हुए डंडा मारते दिखी है। जिसके बाद विवाद बढ़ा और फिर सभी ने मिलकर युवतियों को पीटा। आरोप है कि मॉल के सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने युवतियों की मदद नहीं की। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें