फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मजदूरी करके घर का सहारा बन रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज में आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल भी पेश कर रहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्रमिक महिलाएं कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। मजदूरी, घरेलू काम और छोटे-छोटे रोजगार के जरिये ये महिलाएं न केवल अपने घर का सहारा बन रही हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता की एक मजबूत मिसाल भी पेश कर रही हैं।
विज्ञापन


महंगाई और सीमित संसाधनों के बीच भी इन महिलाओं का हौसला कम नहीं हुआ है। सुबह से शाम तक काम में जुटीं ये महिलाएं अपने बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। इन महिलाओं की मेहनत यह दिखाती है कि कठिन हालात भी आत्मविश्वास और लगन के आगे टिक नहीं पाते और यदि उन्हें सही सहयोग और योजनाओं का लाभ मिले तो वे और अधिक सशक्त बन सकती हैं तथा अपने परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बना सकती हैं।
विज्ञापन


मैं मजदूरी करती हूं, हर दिन नया संघर्ष होता है लेकिन मैं हार नहीं मानती। - लीलावती

सिलाई के काम से मैंने अपनी पहचान बनाई है और अब मैं आत्मनिर्भर हूं। - सरोज
पहले झिझक थी घर से बार निकल कर काम करने में, लेकिन अब ऐसा नहीं है। - आशा

मैं घरों में काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हूं। - मीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें