फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं से परेशान महिलाओं ने की नारेबाजी, एक्सईएन को नहीं सूझा जवाब तो चले गए

विज्ञापन
सराय मोहल्ला में पानी की समस्या को लेकर रोष प्रकट करती महिलाएं । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
बल्लभगढ़। नगर निगम कार्यालय में बुधवार को वार्ड नंबर दो सराय मोहल्ला की महिलाएं पेयजल की किल्लत और सफाई न होने की शिकायतें लेकर पहुंचीं। यहां मौजूद कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी महिलाएं तत्काल समाधान पर अड़ी रहीं तो उन्हें जवाब न सूझा और मौका देखकर वहां से चले गए। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता ने उन्हें काफी समझाया। कोई रास्ता न देख महिलाएं यह चेतावनी देकर लौट गईं कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे रास्ते जाम कर देंगी।
निगम कार्यालय में मौजूद महिलाओं ने कहा कि वार्ड नंबर दो के सराय मोहल्ले में इन दिनों पानी की काफी दिक्कत है। वहां पानी आता भी है तो इतना बदबूदार कि पीने तो क्या बर्तन धोने के लायक भी नहीं होता। इसकी उन्होंने कई बार संबंधित पार्षद व अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। इसी कारण उन्हें निगम कार्यालय आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें