फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डंपिंग स्टेशन में कूड़ा डालने के विरोध में उतरीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया, धक्का-मुक्की व मारपीट का आरोप
विज्ञापन

लंबे समय से विरोध कर रहे हैं लोग, नगर निगम कमिश्नर को भी दे चुके हैं शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रतापगढ़ में डंपिंग यार्ड का विरोध कर रहीं महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के कुछ देर बाद महिलाओं को वापस छोड़ दिया। वहीं, लोगों ने पुलिस पर मारपीट व धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया।

प्रतापगढ़ में बने डंपिंग यार्ड में कूड़ा डाले जाने को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। लोगों के अनुसार, इस मामले को लेकर एनजीटी में भी सुनवाई चल रही है। वहीं, कुछ दिन पूर्व प्रशासन व लोगों के बीच विधायक की मध्यस्थता में कूड़ा न डालने की बात पर सहमति बनी थी। इसके बाद वहां पर लोगों ने धरना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब दोबारा डंपर पहुंचे तो दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने करीब 20 महिलाओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें कुछ समय बाद छोड़ दिया गया। वहीं, लोगों ने आरोप लगाया है कि जब पुलिस महिलाओं को पकड़कर बस में ले जा रही थी तो ललिता देवी का मंगलसूत्र व सीता देवी की पायल गुम हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मारपीट व धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस की तरफ से किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कुछ लोग रास्ता रोकने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें रास्ते से हटाया गया है। पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एएमसी (नगर निगम) डॉक्टर विजय पाल सिंह की मौजूदगी में की गई है। - यशपाल सिंह, पुलिस प्रवक्ता फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें