संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिला थाना एनआईटी में महिला कर्मचारियों को मेट्रो अस्पताल की टीम ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मनोचिकित्सक डॉ. स्वाति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया ने महिला पुलिस कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य व शरीर से संबंधित अन्य पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस दौरान उन्हें तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, कार्य और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने, मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी के परिणाम व समय रहते विशेषज्ञ की सलाह लेने बारे विस्तारपूर्वक बताया गया। महिला थाना एनआईटी की प्रभारी निरीक्षक माया ने बताया कि यह कार्यक्रम पुलिस कर्मचारियों के लिए बहुत उपयोगी रहा और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।