फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला अस्पताल में गंदे शौचालय में जाने को मजबूर महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय में साफ-सफाई न होने के कारण फैल रही बदबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बादशाह खान नागरिक अस्पताल के शौचालय की खराब और गंदी हालत के कारण यहां आने वाली महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई महिला मरीज मजबूरी में दूर न जा पाने के कारण इनका इस्तेमाल भी कर रही हैं। वहीं शौचालय साफ न होने के कारण यहां बदबू भी फैली रहती है।

अस्पताल में पहुंची महिलाओं ने बताया कि गंदे शौचालय के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बना रहता है। कई महिलाएं मजबूरी में गंदे शौचालय का उपयोग कर रही हैं। महिला मरीजों ने बताया कि शौचालय में कभी-कभी टिशू पेपर या साबुन तक नहीं मिलता है। महिला मरीजों व उनके परिजनों का कहना है कि जल्द ही शौचालय की सफाई और रखरखाव में सुधार किया जाना चाहिए। कई बार उन्हें शौच के लिए नगर निगम कार्यालय या अन्य स्थान पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स



इलाज के लिए अस्पताल आते हैं लेकिन शौचालय की हालत देखकर डर लगता है। कई बार मजबूरी में इस्तेमाल करना पड़ता है, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। शोभा

शौचालय में न तो ठीक से पानी मिलता है और न ही साबुन। गंदगी की वजह से बदबू आती रहती है, जिससे और ज्यादा परेशानी होती है। -मंजू

अस्पताल में दिन में बहुत अधिक मरीज और तीमारदार आते हैं, जिसकी वजह से शौचालय जल्दी गंदा हो जाता है। हम सभी शौचालयों की नियमित सफाई और आवश्यक सामग्री जैसे साबुन और टिशू पेपर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि स्वच्छता बनी रहे। -डॉ विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें