बल्लभगढ़। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने साइबर ठगी करने के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान साहिल निवासी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एनआईटी फरीदाबाद निवासी महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों ने अधिक पैसे कमाने का लालच देकर टास्क पूरा करने के नाम पर 8 लाख 88 हजार 497 रुपये ठग लिए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खाते में ठगी के 50,000 रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
वाहन चोरी के मामले में आरोपी धरा
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने वाहन चोरी के मामले में अबजद उर्फ लाला निवासी गांव गिजरौली, हाथरस (उत्तर प्रदेश) को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गांधी कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने एसजीएम नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी के एक अन्य मामले में करीब 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद