फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्ट्रीट लाइट बंद होने से शाम के समय महिलाओं को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कारखानों से लौटने वाली महिलाओं को असुरक्षा का डर, पुलिस गश्त की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। व्हर्लपूल रोड पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद होने के कारण शाम के समय महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के आसपास कई कारखाने हैं, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती हैं। शाम के समय काम खत्म होने के बाद महिलाओं को इसी मार्ग से होकर घर लौटना पड़ता है। अंधेरा होने के कारण उन्हें रास्ते में असुरक्षा का डर बना रहता है।

महिला अनीता और लवली का कहना है कि सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने का फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं। इसी मार्ग पर एक अहाता भी है, जहां शाम के समय लोगों की आवाजाही रहती है। कुछ लोग सड़क किनारे नशा करते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं पर टिप्पणी भी करते हैं। इससे महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के अनुसार स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। अंधेरा होने के बाद सड़क से गुजरना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। महिलाओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है। साथ ही शाम के समय मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि नियमित पुलिस गश्त होने से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा और महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा। लोगों ने सड़क पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें