फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेले से महिला उद्यमियों ने किया करोड़ों का व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी मैदान पर चल रहे सरस आजीविका मेले में महिला उद्यमियों के लिए नया साल शुभ साबित हो रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से उद्यमियों को फरीदाबाद के लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया से काफी खुशी मिली।

मेले में 22 से 31 दिसंबर के दौरान महिला उद्यमियों ने लगभग 2 करोड़ 17 लाख रुपये का व्यापार किया है। मेला समापन को अभी तीन दिन शेष हैं और आयोजकों का अनुमान है कि कुल व्यापार चार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। मेले में पहुंचे लोग आजीविका स्टॉल्स से खरीदारी कर रहे हैं और विभिन्न तरह के व्यंजनों का आनंद भी ले रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान के उदयपुर की अरावली पहाड़ियों से लाए गए मार्बल पत्थरों से बने शेर, हाथी और फव्वारे भी लोगों का आकर्षण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला परिसर में रखे गए मार्बल के शतरंज ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा, हालांकि इसकी ऊंची कीमत के कारण इसे खरीदने में किसी की हिम्मत नहीं हो रही। महेंद्रगढ़ के कुंजपुरा गांव से आई सुनीता के ऑर्गेनिक बाजरे और मक्के के आटे, बाजरे की कुटी हुई खिचड़ी और मल्टी ग्रेन खिचड़ी भी दर्शकों को खास तौर पर लुभा रही हैं। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि मेला समापन तक व्यापार की राशि चार करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगी और यह महिला उद्यमियों के लिए एक सफल शुरुआत साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें