फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झाड़ियों में मिला महिला का शव, पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव सौन्दहद में बुधवार की दोपहर घर से लापता हुई 62 वर्षीय महिला का शव घर के पीछे झाड़ियों के पीछे पड़ा हुआ मिला।लापता महिला के शव मिलने की सूचना पर डीएसपी विवेक चौधरी सहित थाना प्रभारी तेजपाल भारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए।वहीं,मृतक महिला के परिजनों ने अपने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

डीएसपी विवेक चौधरी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गांव निवासी देवी सिंह ने थाना मुंडकटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 62 वर्षीय मां गीता देवी दोपहर के समय अपने घर से पीछे गईं और लापता हो गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के लापता होने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवेक चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि लापता महिला का शव घर के पीछे झाड़ियों में पड़ा हुआ है। मृतक महिला के बेटे देवीसिंह ने बताया कि उसकी मां गीता की पड़ोसियों ने हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की है।उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से बातचीत कर केस में हत्या की धारा जोड़ते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई काआश्वासन दिया है।
विज्ञापन








रोशन लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें