शरीर में पानी की कमी के कारण होता है यूटीआई
हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित बीके अस्पताल की ओपीडी विभाग में प्रतिदिन औसतन 1200 मरीज उपचार करवाने के लिए आती हैं। जिसमें से 300 महिलाएं स्त्री रोग विशेषज्ञ से उपचार लेती है। उन मरीजों में 30 महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो यूटीआई से ग्रस्त हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में लोग कम पानी का सेवन कर रहे हैं। शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण महिलाएं यूटीआई से ग्रस्त हो रहे हैं। महिलाओं व मधुमेह रोगी इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने के मिल रही है।
क्या होता है यूटीआई?
डॉक्टरों ने बताया कि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यूरिनरी सिस्टम का संक्रमण है। इस सिस्टम के अंग हैं किडनी, यूरिनरी ब्लैडर और युरेथ्रा। इनमें से कोई अंग संक्रमित हो जाए तो इसे यूटीआई कहते हैं। इस संक्रमण के अधिकांश मरीज के यूरिनरी ट्रैक्ट का निचला हिस्सा प्रभावित होता है। यह संक्रमण यूरेथ्रा और ब्लैडर तक फैल जाता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन अधिक गंभीर समस्या नहीं है लेकिन समय पर उपचार न होने पर इस संक्रमण से कई अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
यूटीआई से बचाव के तरीके
- 24 घंटे में कम से कम 10-12 गिलास पानी का सेवन करें।
- खट्टे फल का सेवन करें।
- नारियल पानी में गुड़ और धनिया पाउडर का सेवन करें।