फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके मूत्र से आती है बदबू?: सर्दी में महिलाएं हो रहीं इस बीमारी से ग्रस्त, ज्यादा से ज्यादा खाएं खट्टे फल

Sat, 10 Jan 2026 04:35 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

सर्दियों के दिनों में महिलाएं अमूमन पानी पीना कम कर देती हैं जिसके कारण उन्हें मूत्र पथ संक्रमण से ग्रस्त होना पड़ता है। यहां हम आपको इसके लक्षण व बचाव के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन
महिलाओं में तेजी से बढ़ रही यूटीआई की समस्या - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के मौसम में महिलाएं प्यास बुझाने के लिए पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन कम करती हैं। इसके चलते महिलाएं यूरिन संक्रमण की समस्याएं से जूझ रही हैं। बीके अस्पताल में हर रोज करीब 30 महिलाएं मूत्र पथ संक्रमण का उपचार करवाने के लिए आ रही है।

विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी के कारण होता है यूटीआई
हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित बीके अस्पताल की ओपीडी विभाग में प्रतिदिन औसतन 1200 मरीज उपचार करवाने के लिए आती हैं। जिसमें से 300 महिलाएं स्त्री रोग विशेषज्ञ से उपचार लेती है। उन मरीजों में 30 महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो यूटीआई से ग्रस्त हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में लोग कम पानी का सेवन कर रहे हैं। शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण महिलाएं यूटीआई से ग्रस्त हो रहे हैं। महिलाओं व मधुमेह रोगी इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने के मिल रही है।

क्या होता है यूटीआई?
डॉक्टरों ने बताया कि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यूरिनरी सिस्टम का संक्रमण है। इस सिस्टम के अंग हैं किडनी, यूरिनरी ब्लैडर और युरेथ्रा। इनमें से कोई अंग संक्रमित हो जाए तो इसे यूटीआई कहते हैं। इस संक्रमण के अधिकांश मरीज के यूरिनरी ट्रैक्ट का निचला हिस्सा प्रभावित होता है। यह संक्रमण यूरेथ्रा और ब्लैडर तक फैल जाता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन अधिक गंभीर समस्या नहीं है लेकिन समय पर उपचार न होने पर इस संक्रमण से कई अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

यूरिन संक्रमण के लक्षण 
यूरिन करते समय जलन, पेट के निचले हिस्से में दर्द, कमर दर्द, बदबूदार पेशाब, ठंड लगना, बुखार आना।
 

क्या होते हैं कारण?
पानी कम पीना, यूरीन रोक कर रखना, कमजोर इम्यून सिस्टम, सर्जरी या लंबे समय तक बिस्तर पर आराम करना।
 
विज्ञापन

यूटीआई से बचाव के तरीके 
- 24 घंटे में कम से कम 10-12 गिलास पानी का सेवन करें।
- खट्टे फल का सेवन करें।
- नारियल पानी में गुड़ और धनिया पाउडर का सेवन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें