फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिलाई-कढ़ाई के हुनर से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार की जिम्मेदारियों के साथ संभाल रहीं काम, हुनर को बनाया रोजगार का जरिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र में महिलाएं सिलाई-कढ़ाई के हुनर को रोजगार का जरिया बनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं घर से ही कपड़े सिलने, कढ़ाई और कपड़ों की डिजाइनिंग का काम कर रही हैं। इससे उन्हें घर संभालने के साथ अपनी आमदनी बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।

कई महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सिलाई-कढ़ाई का काम पहले शौक के तौर पर सीखा था। बाद में आसपास की महिलाओं और परिचितों के कपड़े सिलने के लिए मिलने लगे तो उन्होंने इसे कमाई का साधन बना लिया। घर से काम करने की सुविधा के कारण उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। काम की मांग त्योहारों और शादी के मौसम में और बढ़ जाती है।
विज्ञापन



करीब दो साल पहले सिलाई का काम सीखना शुरू किया था। घर की जिम्मेदारियां निभाते हुए सिलाई का काम करना मेरे लिए सुविधाजनक है। अपनी मेहनत से कमाई होने से परिवार की जरूरतों में भी सहयोग कर पाती हूं। - संजना
विज्ञापन


कढ़ाई और सिलाई का प्रशिक्षण लेने के बाद घर से काम शुरू किया। पहले कम लोग कपड़े सिलवाने आते थे, लेकिन काम अच्छा होने पर परिचितों के माध्यम से ग्राहक बढ़ते गए। - रेखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें