फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिजिटल मार्केटिंग से छोटे कारोबार को बड़ी पहचान दे रही महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ शहर की महिलाएं भी अब डिजिटल मार्केटिंग के जरिये अपने छोटे कारोबार को नई पहचान दे रही हैं। फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं सोशल मीडिया, ऑनलाइन ब्रांडिंग और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की मदद से घर बैठे अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं।

शहर के एनआईटी, सेक्टर-15, 16 और ग्रेटर फरीदाबाद समेत कई इलाकों की महिलाएं घर से तैयार किए गए कपड़े, जूलरी, हैंडीक्राफ्ट सामान, होममेड फूड, ब्यूटी प्रोडक्ट और अन्य घरेलू उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर रही हैं। पहले जहां उन्हें ग्राहकों तक पहुंच बनाने में परेशानी होती थी, वहीं अब सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये उनके उत्पादों की पहुंच बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया बना कारोबार का नया माध्यम

महिलाएं अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने उत्पादों की जानकारी ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं। फोटो, वीडियो और डिजिटल प्रचार के जरिये वे सीधे ग्राहकों से जुड़ रही हैं। इससे उन्हें घर से काम करने के साथ अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।


पहले अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाना मुश्किल था। डिजिटल मार्केटिंग सीखने के बाद ऑनलाइन ऑर्डर मिलने लगे। - नेहा, सेक्टर-15

पहले ऑनलाइन काम शुरू करने में झिझक होती थी, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से कारोबार बढ़ा रही हूं। - प्रियंका चौहान, ग्रेटर फरीदाबाद

पहले बिक्री सीमित थी, सोशल मीडिया से नए ग्राहक जुड़ने लगे और काम बढ़ा। - सोनिया राठी, एनआईटी- 4

डिजिटल जानकारी मिलने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है। दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हूं।- रूपाली, सेक्टर- 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें