फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ससुराल वालों से दुखी महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 04 Sep 2024 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
21 लाख रुपये के लिए पति करता था मारपीट, विवाहिता ने की आत्महत्या
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़ । महिला ने ससुराल वालों से दुखी होकर मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 21 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



मंझावली गांव निवासी हरिकिशन ने बताया कि उसने अपनी दो भतीजियों का विवाह 21 फरवरी 2023 को पलवल के अलावलपुर गांव निवासी रतन सिंह के बेटों के साथ किया था। शादी में उसने एक बलेनो कार के अलावा सोने-चांदी की जूलरी और दहेज का अन्य सभी सामान दिया था। आरोप है कि दहेज में दी गई एक गाड़ी से ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह छोटी भतीजी नेहा को प्रताड़ित करने लगे। नेहा का पति 21 लाख रुपये के लिए आए दिन उससे मारपीट करता था। करीब तीन महीने पहले नेहा के साथ मारपीट की गई और उसे फिर मायके में मंझावली गांव छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरिकिशन का कहना है कि एक सितंबर को मोहित, उसके पिता रतन सिंह और अन्य रिश्तेदार उनके घर पर आए। आरोपी दहेज की डिमांड करने लगे। उनके जाने के बाद से नेहा परेशान रहने लगी। जिस पर मंगलवार शाम को करीब चार बजे नेहा ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नेहा को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें