फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पति की मौत के बाद पीपीपी में आय कटवाने के लिए भटक रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर : लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग अपनी लंबित समस्याएं लेकर पहुंचे
विज्ञापन




निधि कुशवाहा

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग अपनी लंबित समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी ने परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने की शिकायत रखी तो कोई पेंशन, राशन कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की समस्या लेकर पहुंचा। कई लोग पहले भी शिविर में अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा अधिकारियों के सामने अपनी बात रखनी पड़ी। अधिकारियों ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान कराने का भरोसा दिया।

शिविर में पहुंची कनेरा निवासी ज्योति ने बताया कि एक साल पहले उनके पति की मृत्यु के बाद भी उनके परिवार पहचान पत्र में उनके पति की आय दिखा रखी है। तीन बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही ज्योति सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशान है। गलत आय दर्ज होने के कारण उनका न तो राशन कार्ड बन पा रहा है और न ही विधवा पेंशन शुरू हो रही है। आर्थिक तंगी के बीच वह दूसरी बार अपने बच्चे को गोद में लेकर समाधान की आस में समाधान शिविर पहुंची। उनका कहना है कि पति की मौत के बाद परिवार की आय का जरिया नहीं बचा है। बच्चों की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद ही उसका अंतिम सहारा है।
विज्ञापन


परिवार पहचान पत्र में दिखा दी गृहिणी की भी आय

धीरज नगर निवासी सीमा ने बताया कि परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख से 3 लाख रुपये दर्ज है, जबकि उनके पति मजदूरी करते हैं और उनकी मासिक आय करीब 14 से 15 हजार रुपये है। उनका कहना है कि वह गृहिणी हैं और कोई नौकरी नहीं करतीं, इसके बावजूद परिवार पहचान पत्र में उनके नाम से भी आय दर्ज है। परिवार में पति के अलावा कोई कमाने वाला नहीं है। आय ज्यादा होने के कारण उनका राशन कार्ड भी काट दिया गया। इस समस्या को लेकर वह तीसरी बार समाधान शिविर में पहुंची।

किसान क्रेडिट कार्ड संबंधी शिकायत

बल्लभगढ़ निवासी गिरिराज सिंह किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े मामले में शिकायत लेकर करीब आठ महीने से समाधान शिविर के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि मामला करीब 170 किसानों से जुड़ा है और वर्ष 2019 से शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें आईडी त्रुटि और हस्ताक्षर की जांच कराने की बात कही गई थी। जांच में संबंधित हस्ताक्षर उनसे नहीं मिलने की बात सामने आने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वह आठ महीनों से समाधान की आस में घूम रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन



पेंशन शुरू बनवाने के लिए भटक रहे

रामनगर निवासी मुरारीलाल ने बताया कि पेंशन बनवाने के लिए वह तीन बार समाधान शिविर आ चुके हैं, लेकिन समस्या अब तक दूर नहीं हुई। उनका कहना है कि पहले उन्हें बताया गया कि पेंशन के लिए बैंक विवरण दर्ज नहीं है। उन्होंने बैंक की जानकारी दोबारा अपडेट कराई, लेकिन अब उन्हें बताया जा रहा है कि विवरण पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है। ऐसे में वह एक ही समस्या के समाधान के लिए बार-बार शिविर के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि हर बार नई कमी बताई जा रही है, लेकिन पेंशन शुरू नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें