फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गला दबाकर महिला की हत्या, फरार पति पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के शाहूपुरा गांव में सामने आया मामला
विज्ञापन

एक साल पहले ही हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के शाहूपुरा गांव में मंगलवार रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप आंचल के पति पर लगा है। दंपती लगभग एक साल से यहां किराये के मकान में रह रहे थे।
गला दबाकर आंचल की हत्या की गई है। लगभग एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। मृतका की मां के बयान पर बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना पुलिस के साथ ही अब क्राइम ब्रांच की टीम भी फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है। शाहूपुरा गांव में ये मामला मंगलवार रात लगभग 8 बजे सामने आया। गांव में ही किराये पर रहने वाली महिला पूनम ने बताया कि 20 साल पहले उनकी शादी श्याम से हुई थी। पहले पति से उन्हें 2 बेटियां हुईं लेकिन 8 साल पहले श्याम उसे छोड़कर चला गया था। बाद में पूनम ने धर्मेंद्र से शादी कर ली और दो अन्य बेटियों को जन्म दिया। पहले पति से हुई बड़ी बेटी आंचल की शादी उन्होंने लगभग एक साल पहले दिल्ली के शाहदरा निवासी राजेंद्र उर्फ मोनू से की थी। शादी के बाद आंचल और राजेंद्र भी शाहूपुरा गांव में ही किराये पर अलग से रहने लगे। 14 दिसंबर को ही आंचल गांव में अपनी मां के घर मिलने गई थी और बाद में वहां से पति के पास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग 8 बजे पूनम को कॉल कर पड़ोसियों ने बताया कि आंचल की हत्या कर उसका पति राजेंद्र भाग गया है। पूनम व धर्मेंद्र यहां पहुंचे तो आंचल मृत अवस्था में पड़ी थी। सूचना के बाद बल्लभगढ़ सदर थाना से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। रात को ही पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया और बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने पूनम के बयान पर फरार राजेंद्र के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस की अभी तक की जांच में हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें