फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पड़ोसी: पहले ससुर को पीटा, मदद के लिए पहुंची गर्भवती को भी जालिमों ने नहीं बख्शा, मारपीट में हुआ गर्भपात

Sun, 21 May 2023 09:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

गर्भवती को गली में शोर सुनाई दिया कि उनके ससुर सुखराम व ओमप्रकाश उर्फ ओमी का झगड़ा हो रहा है। सुनकर वह घर से बाहर निकली तो देखा कि ससुर लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव हीरापुर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें तीन महीने की गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। थाना छायंसा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव हीरापुर निवासी डिम्पल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 मई को अपने घर पर थी। वह तीन महीने की गर्भवती थी। तभी उसको गली में शोर सुनाई दिया कि उनके ससुर सुखराम व ओमप्रकाश उर्फ ओमी का झगड़ा हो रहा है। सुनकर वह घर से बाहर निकली। देखा कि ससुर लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। जैसे ही वह ससुर की तरफ आगे बढ़ी तो वहां पर पहले से खड़े अशोक, दर्शन, ओमी, बिमला, सीमा, बबीता ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन

मारपीट के दौरान उसका गर्भपात हो गया। सभी को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं हीरापुर निवासी सीमा ने बताया कि वह अपने घर पर थी। तभी पड़ोसी राजेश, दिनेश, पंकज, राज, सुमन, राहुल, मौनू, विमलेश उनके घर पर आकर गालियां देने लगे। इस दौरान उन्होंने उनके घर पर फरसे तोड़ दिए। सभी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। थाना छायंसा पुलिस ने दोनों पक्षों ही शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें