फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहबोला पति: FB पर मुलाकात... प्यार पाने लड़की गई घर, फिर बिना शादी 10 महीने बनी रही बीवी, अब पछता रहा युवक

Sun, 21 May 2023 05:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)

सार

जांच अधिकारी जमशेद अली ने बताया कि गांव नांगल जाट निवासी महेश ने लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है कि दस माह पहले फेसबुक पर उसकी ज्योति संपर्क में आई। उसने प्यार में शादी करने की बात कही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के हथीन में गांव नांगल जाट के युवक से फेसबुक पर संपर्क में आई युवती 10 माह उसके साथ रही। इसके बाद नकदी और सामान लेकर अचानक लापता हो गई। बहीन थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महेश के बयान पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जांच अधिकारी जमशेद अली ने बताया कि गांव नांगल जाट निवासी महेश ने लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है कि दस माह पहले फेसबुक पर उसकी ज्योति संपर्क में आई। उसने प्यार में शादी करने की बात कही। इसके बाद वह अकेली उसके घर आ गई। 

महेश ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी। ज्योति की मां प्रीति चार लोगों के साथ उसके घर आईं और ज्योति को ले गईं। उसके बाद दोबारा ज्योति उसके पास आ गई। इसकी सूचना उसने उसके घर वालों को दी। उसकी मां उसके घर आईं और शादी की बात कहने लगीं। उसके बाद वह उसको छोड़ कर चली गईं। 
विज्ञापन

इनका कहना था कि एक दो महीने में कोर्ट मैरिज करा देंगें। युवती महेश के घर पत्नी के रूप में रहने लगी। उसके मम्मी एवं पापा भी लगातार महेश के घर आते जाते रहे। अचानक रविवार 14 मई को युवती महेश के घर से 85 हजार रुपए नकदी दो अंगूठी, मंगलसूत्र और पाजेब लेकर घर से चुपचाप निकल गई। महेश ने ज्योति की तलाश की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें